{"_id":"57370e3c4f1c1b6d0c919e79","slug":"now-shop-with-debit-credit-card-swap-in-csd-canteen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसडी कैंटीन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसडी कैंटीन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 15 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग।
- फोटो : demo pics
सीएसडी कैंटीन हमीरपुर में अब कैश लेकर आने का झंझट खत्म हो गया है। यहां खरीदारी के लिए आने वाले पूर्व सैनिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर सकेंगे। सीएसडी कैंटीन में स्वैप मशीन स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
सीएसडी कैंटीन का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन हो चुका है। सीएसडी कैंटीन हमीरपुर में पंजाब नेशनल बैंक की दो स्वैप मशीनें लगनी हैं। इनमें से एक मशीन लगा दी है।
विज्ञापन
कैंटीन में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को अब खरीदारी के बाद नकद भुगतान नहीं करना पड़ेगा। खरीदारी के बाद पूर्व सैनिक व पूर्व सैनिकों के आश्रित डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे।
विज्ञापन
सीएसडी कैंटीन में पंजाब नेशनल बैंक की दो स्वैप मशीनों में से एक स्थापित कर दी है। खरीदारी के लिए अब ग्राहकों को कैश पेमेंट के साथ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है।
- मेजर रघुवीर सिंह, प्रबंधक, सीएसडी कैंटीन, हमीरपुर