फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now mobile veterinary units will provide services in the vaccination program

Hamirpur (Himachal) News: अब टीकाकरण कार्यक्रम में मोबाइल वेटरनरी यूनिट देंगी सेवाएं

Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मोबाइल वेटरनरी यूनिट अब जागरूकता शिविर और टीकाकरण कार्यक्रम में सेवाएं देंगी। मोबाइल वेटरनरी यूनिट के कम प्रयोग पर पशुपालन विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से जागरूकता शिविरों और पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रमों में यूनिट के शामिल होने से पशुपालकों में यूनिट के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। वहीं, शिविरों में पशुओं के इलाज में भी कारगर साबित होगा। पशुओं को घर-द्वार पर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट हैं। नादौन, सुजानपुर, भोरंज और बड़सर में यूनिट सेवाएं दे रही हैं, लेकिन पशुपालक इसका लाभ बहुत कम ले रहे हैं। एक मोबाइल वेटरनरी यूनिट पर दिन में तीन से चार केस आ रहे हैं। पिछले साल से ही संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत एक निजी कंपनी से एमओयू हुआ था। इस पहल के तहत मोबाइल वेटरनरी यूनिट के माध्यम से पशुपालकों को घर-द्वार पर ही पशुओं को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके आपात स्थिति में गंभीर पशु रोगों के उपचार के लिए सेवा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह मोबाइल वेटरनरी यूनिट सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक ही कार्य करती है। सरकारी छुट्टी के दिन भी इसकी सुविधा नहीं ली जा सकती है।

कोट

जिला में चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाएं ली जा रही हैं। लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इस यूनिट का अधिक उपयोग नहीं हो रहा है। अब जागरूकता शिविर और टीकाकरण कार्यक्रम में यूनिट की सेवाएं ली जाएंगी।
-सतीश कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed