फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No toilet facilities in Didwin Tikkar market; filth spread across the drains

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं टिक्कर बाजार में शौचालय की सुविधा नहीं, नालियों में पसरी गंदगी

Tue, 27 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 27 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
No toilet facilities in Didwin Tikkar market; filth spread across the drains
परनेश निवासी, टिक्कर
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर बाजार में करीब 30 दुकानें होने के बावजूद सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं, नालियों में जमा गंदे पानी और दुर्गंध से दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में आसपास के गांवों से रोजाना लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय न होने से दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नालियों में कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी बाधित है और जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान से बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने और नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। उन्होंने नालियों में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने के लिए भी उचित कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बाजार में सार्वजनिक शौचालय होना बहुत जरूरी है। इससे खासकर महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। पंचायत को इस समस्या का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। -दिलीप कुमार, निवासी मसेरडू
कुछ लोग नालियों में कूड़ा-कर्कट फेंक देते हैं। इसके चलते पानी की निकासी बाधित हो जाती है। नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई आवश्यक है। -शक्ति चंद, निवासी रियाला
जो लोग नालियों में कूड़ा फेंकते हैं, उनके खिलाफ पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उम्मीद है कि पंचायत समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी। -परनेश निवासी, टिक्कर


कोट
पंचायत में साफ-सफाई सुनिश्चित हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नालियों की सफाई पहले भी की गई है। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए जगह को चिह्नित किया जा रहा है। -मुकेश कटोच, प्रधान, डिडवीं टिक्कर पंचायत

परनेश निवासी, टिक्कर

परनेश निवासी, टिक्कर

परनेश निवासी, टिक्कर

परनेश निवासी, टिक्कर

परनेश निवासी, टिक्कर

परनेश निवासी, टिक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article