फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   no supply of drinking water in Taunidevi area since 22 days

Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी क्षेत्र में 22 दिन से नहीं हुई पेयजल की आपूर्ति

Wed, 30 Aug 2023 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Aug 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। करीब तीन सप्ताह से नलों में पानी न आने से टौणीदेवी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के बाशिंदों का अब सब्र का बांध टूटने लगा है। हालात अब ऐसे हो गए हैं कि स्टोर किया हुआ पेयजल भी समाप्ती की कगार पर है। ब्यास नदी में आई बाढ़ और गाद के कारण जाखू स्थित बमसन मेवा और बौडू स्कीम के अस्त-व्यस्त होने से हजारों लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नजदीकी गांवों दरकोटी, झोखर, बाहल, गवारडू, उहल, दरोगण, बारी, छतरैल, चाहड़, गब्बा, ककड़ियार आदि गांवों में पिछले करीब 22 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए प्राचीन जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिंता का विषय यह है कि इन प्राचीन पेयजल स्रोतों कुओं, बावडिय़ों और खातरियों की लंबे अरसे से सफाई और मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे इनमें जमा पानी मटमैला और दूषित हो चुका है। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे पंचायत प्रधान दीवान चंद, प्रताप चंद, बलवंत सिंह चौहान, हरबंस, भूमि राज आदि ने मांग की कि सप्लाई शीघ्र बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति बहाल करने के हो रहे प्रयास
सब डिवीजन ऊहल के अंतर्गत आती लगवालती, मेवा, बमसन स्कीम में बारिश की वजह से 450 एमएम पाइप लाइन बौडू खड्ड के पास ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ ही ऊहल, गुवारड़ू, झोखर आदि स्थानों पर पाइपलाइन को खासा नुकसान पहुंचा था। टौणीदेवी के नजदीकी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- राकेश कुमार, सहायक अभियंता, सब डिवीजन ऊहल।

तीन दिन में बहाल होगी आपूर्ति
बौडू स्कीम से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। ऊहल तक पानी पहुंचते ही टौणी देवी की नजदीकी पंचायतों को पेयजल तीन दिन के अंदर बहल हो जाएगा।
-नीरज भोगल, एसई, जल शक्ति विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed