फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No shortage of vaccine, take second dose at scheduled time: DC

वैक्सीन की कमी नहीं, तय समय पर लें दूसरी डोज : डीसी

Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
No shortage of vaccine, take second dose at scheduled time: DC
वैक्सीनेशन अभियान के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा है कि जिले में वैक्सीन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त देवश्वेता बनिक शुक्रवार को वैक्सीनेशन की जिला टास्कफोर्स की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। कहा कि अगर टीकाकरण के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आ रही है तो वह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकता है। बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 13 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लगभग 84538 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। देवश्वेता बनिक ने बताया कि शतप्रतिशत कवरेज के लिए खंड स्तर पर एक कार्य योजना तैयार की है। जिन लोगों को पहली डोज लग चुकी है, वे 84 दिन पूरे होने के बाद शीघ्र ही दूसरी डोज भी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहली डोज के बाद 84 दिन की अवधि पूरी करने वाले लोगों की सूची रोजाना सभी बीएमओ के साथ साझा की जाएगी। सूची के अनुसार टीकाकरण के लिए न आने वाले लोगों से फोन पर संपर्क करने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके अतिरिक्त दस-दस पंचायतों पर एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।

उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वे पहली डोज के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर को ही दूसरी डोज के समय पंजीकृत करवाएं। बैठक में वैक्सीनेशन अभियान से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, कोरोना वैक्सीनेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने टीकाकरण अभियान के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed