फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No other government Ayurvedic college could be built in the state: Dr Surendra

प्रदेश में नहीं बन सका कोई दूसरा सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज : डॉ सुरेंद्र

Sun, 10 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
No other government Ayurvedic college could be built in the state: Dr Surendra
भिड़ा में आयुर्वेदिक कार्यशाला के दौरान चिकित्सक और प्रशिक्षु चिकित्सक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते भिड़ा कस्बे में एकदिवसीय आयुर्वेदिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यशाला में केरल से पहुंचे चिकित्सक डॉ. दिलीप तथा पूर्व डॉयरेक्टर जनरल आयुष विभाग भारत सरकार डॉ. करतार धीमान के अलावा पूर्व सलाहकार आयुष विभाग भारत सरकार डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इन्होंने डॉक्टरों सहित सरकारी सेवा में कार्यरत तथा निजी प्रैक्टिस करने वाले उपस्थित सभी डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के रूप में बहुमूल्य टिप्स दिए। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि राजकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय को वर्ष 1977 में टेकओवर किया गया था। दुख की बात है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकारी क्षेत्र में दूसरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नहीं बन पाया।
विज्ञापन

प्रदेश के लिए इस विभाग को करोड़ों रुपये अपनी सेवाएं देने के लिए मिले हैं। इससे प्रदेश में 300 के करीब आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों और अस्पतालों का कायाकल्प हुआ। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग में पूर्व में रहे विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं लगातार तीन बार केंद्रीय परिषद में चुने गए सदस्य तथा मुख्य आयोजक डॉ. अशोक शर्मा के अलावा आयोजक के रूप में डॉक्टर अभिषेक, डॉ. अमित धीमान तथा कार्यशाला के लिए उपलब्ध करवाने वाले रविंद्र, डॉ. शिल्पा तथा अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed