{"_id":"6266f06aaad888018d1598e1","slug":"nit-director-aware-on-cyber-attacks-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml406830278","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी निदेशक ने साइबर हमलों के बारे में जागरूक किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी निदेशक ने साइबर हमलों के बारे में जागरूक किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी निदेशक ने साइबर हमलों पर किया जागरूक
साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी पर ऑनलाइन कार्यशाला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग की ओर से 27 अप्रैल तक साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (सीएसबीटी-22) पर ऑनलाइन कार्यशाला चल रही है।
विभागाध्यक्ष और कार्यशाला के संयोजक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संक्षेप में विभाग के बारे में परिचय दिया और ई-कार्यशाला के बारे में विवरण साझा किया। समन्वयक डॉ. रिफाकत अली और डॉ. निधि गुप्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी के प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने सभा को संबोधित किया और एनआईटी हमीरपुर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान समाज को बेहतर समाधान प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
इसमें साइबर हमलों के बारे में जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया जो साइबर अपराधों से समाज की रक्षा कर सकता है। उदघाटन समारोह में आईआईआईटी जबलपुर की प्रो. अपराजिता ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की। पाठ्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा के विभिन्न हालिया पहलुओं पर अपने ज्ञान को उजागर करने के लिए संकायों, छात्रों, शोध विद्वानों और अभ्यास करने वाले इंजीनियरों के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रतिभागियों के लिए अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्रों में काम कर रहे योगदानकर्ताओं के साथ बातचीत करने का अवसर चल रहा है। कार्यशाला में आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एनआईआईटीआर चंडीगढ़ और उद्योग जगत के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इस ई-कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों से कुल 98 प्रतिभागियों का नामांकन हुआ है। पूरे पाठ्यक्रम में कुल 10 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंत में सभी गण्यमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्ताव दिया जाएगा।