फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine Lok Adalats will be set up in all three judicial complexes of Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में नौ को लगेंगी लोक अदालतें

Sat, 02 Mar 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
लंबित मामलों का करवाया जा सकता है त्वरित निपटारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए नौ मार्च को जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में राष्ट्रीय लोक अदालतें लगाई जाएंगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौतों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली और भूमि विवाद आदि मामलों पर सुनवाई करके इनका निपटारा किया जाएगा।



इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, मोटर व्हीकल अधिनियम, श्रम विवाद, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन-भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। अनीष कुमार ने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उनका निपटारा भी लोक अदालत में किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह नौ मार्च से पहले संबंधित अदालत में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अनीष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामलों में संबंधित पक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत की तारीख से पहले भी आपसी समझौता कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed