{"_id":"585571384f1c1b035264a20c","slug":"nine-lakh-senction-for-libararys","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालयों के लिए नौ लाख रुपये का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालयों के लिए नौ लाख रुपये का बजट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल स्कूल हमीरपुर सहित चार स्कूलों के पुस्तकालयों की दशा में जल्द सुधार की उम्मीद है। शिक्षा निदेशालय ने चार स्कूलों को करीब नौ लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे पुस्तकालय के लिए किताबें, रीडिंग टेबल, रीडिंग चेयर, बुक शेल्फ, न्यूजपेपर स्टैंड और कार्यालय प्रयोग के लिए टेबल आदि खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
पुस्तकालयों की दशा सुधरने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शिक्षा निदेशालय ने बाल स्कूल हमीरपुर के लिए पहले 2.13 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। उसके बाद दूसरे चरण में 1.46 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा रावमापा ताल को पौने दो लाख रुपये, रावमापा महल को पौने दो लाख रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर को डेढ़ लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट की राशि स्कूल प्रबंधन के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। जल्द ही स्कूल प्रबंधन इस बजट को पुस्तकालयों पर खर्च करेगा। बजट से पुस्तकालयों के लिए नई किताबें, रीडिंग टेबल, रीडिंग चेयर, बुक शेल्फ, न्यूजपेपर स्टेंड, ऑफिस चेयर और आफिस टेबल आदि खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान का कहना है कि चार स्कूलों में पुस्तकालयों को अपडेट करने के लिए निदेशालय से बजट जारी किया गया है।