{"_id":"6110133c8ebc3e78eb7c1b85","slug":"nine-feet-python-found-in-bhaleth-teacher-rescued-hamirpur-hp-news-sml3797549102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेठ में मिला नौ फीट का अजगर, शिक्षक ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलेठ में मिला नौ फीट का अजगर, शिक्षक ने किया रेस्क्यू
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सुजानपुर की दाड़ला पंचायत में अजगर को पकड़ते माथुर धीमान।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला के भलेठ गांव में जेबीटी शिक्षक माथुर धीमान ने नौ फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया है। यह अजगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक परिवार की ओर से रखी गई लकड़ियों में छिपा था। पंचायत के उपप्रधान जगन कटोच ने जेबीटी शिक्षक और सांप पकड़ने में माहिर माथुर धीमान को इस बात की सूचना दी। राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी रहे माथुर धीमान अपने उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे और इस अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आबादी वाले क्षेत्र से जहरीले सांप को पकड़कर माथुर धीमान उनका रेस्क्यू करते हैं। वह अभी तक एक हजार से अधिक सांप पकड़कर उनका रेस्क्यू कर चुके हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उन्हें सांपों को जिंदा पकड़ने का शौक पैदा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने लोहे के सरिये व लकड़ी से औजार बनाकर सांपों को रेस्क्ूय करना शुरू किया। उन्होंने फिर महाराष्ट्र से हुक और टो औजार मंगवाए। इस कार्य के लिए उन्हें डीएफओ पालमपुर से भी प्रमाण पत्र मिला है। तीन बार राज्यस्तरीय सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब प्राप्त करने वाले माथुर चार बार राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। स्थानीय पंचायतों के अलावा उन्हें क्षेत्र के विधायक भी सम्मानित कर चुके हैं। वर्तमान में वे बतौर जेबीटी शिक्षक के तौर पर कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के गांव लाहडू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह आलमपुर गांव के रहने वाले हैं। माथुर धीमान ने कहा कि फोन पर सूचना मिलते ही वह अपनी बेटी के साथ पहुंचे तथा रॉक पाइथन अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।