फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH three affected victims forum submitted memorandum to the Deputy Commissioner

Hamirpur (Himachal) News: एनएच तीन प्रभावित पीड़ित मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 May 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनएच तीन प्रभावित पीड़ित मंच के सदस्यों ने भारतीय प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के कार्य से असंतुष्ट होकर सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात की और उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त कार्यालय पहुंचे एनएच प्रभावित पीड़ित मंच के पदाधिकारियों ने एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा उनकी मांगों को अनसुना करने का विरोध जताया। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद, एनएच पीड़ित मंच के सचिव अजय चौहान, हाकम सिंह ठाकुर, प्यार चंद, जोगराज डोगरा ने उपायुक्त से जल्द इस मामले को सुलझाने की मांग की तथा कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी को रोकने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 10 दिन के भीतर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्या का निदान किया जाए नहीं तो मंच आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एनएच पर दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां का लोग विरोध कर रहे हैं और इससे रिहायशी लोगों के घरों में पानी घुसेगा और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नालियां घरों से दो से तीन फुट ऊपर बनाई जा रही है। इससे लोगों को पार्किंग की समस्या सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कई प्रभावित लोगों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है और कई लोगों को कम मुआवजा मिला है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed