{"_id":"6521affa8b5cc2b8900ba6d7","slug":"new-320-hour-cnc-operator-course-will-start-in-iti-rail-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10496-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में शुरू होगा 320 घंटे का नया सीएनसी ऑपरेटर कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में शुरू होगा 320 घंटे का नया सीएनसी ऑपरेटर कोर्स
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल शीघ्र ही सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन ऑपरेटर का 320 घंटे का नया कोर्स कौशल विकास निगम के माध्यम से शुरू करने जा रहा है। इसके लिए इच्छुक छात्र यहां संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल 15 अक्तूबर तक ही लिए जाएंगे और 30 आवेदन प्राप्त होने के बाद कोर्स को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इसके लिए योग्यता दसवीं पास या इसके समकक्ष होना अनिवार्य है। दूसरी ओर हल्के मोटर वाहन चलाने के लिए एलएमवी दूसरे बैच के प्रशिक्षण कोर्स के लिए भी इच्छुक छात्र 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी योग्यता दसवीं कक्षा पास या समकक्ष ही रखी गई है। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक हो, उपरोक्त प्रशिक्षण कोर्सों के लिए संस्थान में आकर आवेदन पत्र पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर रखी गई है। प्रत्येक कोर्स के 30-30 आवेदन प्राप्त होते ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।
(समाचार: बवीता चंदेल)