फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nerwa sends executive engineer, district continues round of transfers

नेरवा भेजे अधिशासी अभियंता, जिले जारी तबादलों का दौर

Sat, 17 Apr 2021 07:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल का शिमला के नेरवा के लिए तबादला किया गया है। जबकि नेरवा जलशक्ति विभाग में अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर को हमीरपुर भेजा गया है। जलशक्ति विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर नीरज भोगल को तीन साल से अधिक का समय हो चुका था। लेकिन उनका तबादला इतनी दूर होगा, ऐसी उम्मीद नहीं थी। एक दिन पूर्व ही जिला स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी को शिमला भेजा गया। डॉ. राजेश अग्निहोत्री जो पूर्व में टौणीदेवी के बीएमओ थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्हें मेडिकल कॉलेज से हटाकर सीएमओ हमीरपुर लगाया गया है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता एनपीएस चौहान को भी हमीरपुर से लोनिवि धर्मशाला भेजा गया है। जबकि विजय चौधरी को हमीरपुर लोनिवि में अधीक्षण अभियंता लगाया गया है। जलशक्ति विभाग, स्वास्थ्य और लोनिवि में तबादलों से उथल-पुथल मची हुई है। साथ ही हमीरपुर में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed