फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National level Holi fair will begin with a grand procession and worship.

Hamirpur (Himachal) News: भव्य शोभा यात्रा और पूजा-अर्चना के साथ होगा राष्ट्र स्तरीय होली मेले का आगाज

Sat, 02 Mar 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार 23 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किए जाने वाले इस उत्सव के लिए जिला एवं उपमंडल प्रशासन और उत्सव आयोजन समिति ने सभी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को यहां हमीर भवन में जिला एवं उपमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव की अपनी एक अलग पहचान है। इसके आयोजन में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और भव्यता का समावेश होना चाहिए। परंपरा के अनुसार इस बार भी उत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी तथा एएसपी हमीरपुर को मेला पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा उपसमितियों का गठन भी किया गया है। मेले के दौरान बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, शौचालय, परिवहन, सौंदर्यीकरण एवं सजावट, डोम एवं स्टॉल आवंटन, तहबाजारी, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य प्रबंधों के लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि स्टॉलों, दुकानों एवं तहबाजारी के आवंटन में पारदर्शिता बरतें तथा इनकेे दाम भी तर्कसंगत रखें। उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के लोक कलाकारों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। इनके अलावा दिन के समय जिला हमीरपुर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन



इसी दौरान महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके लिए एसपी की अध्यक्षता में खेल उपसमिति का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि मेले में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे। उन्होंने सभी उपसमितियों के नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर विचार-विमर्श करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें और विभिन्न प्रबंधों से संबंधित निविदा प्रक्रियाओं को भी तेजी से पूरा करें। बैठक में उत्सव से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, एसडीएम सुजानपुर राजकुमार और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed