फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Naresh, Vipin and Ankush became Congress block in-charge

नरेश, विपिन और अंकुश बने कांग्रेस ब्लॉक प्रभारी

Sat, 11 Sep 2021 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस कमेटी ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेशभर में बूथ कमेटियों के गठन की देखरेख के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों की प्रत्येक इकाई के लिए प्रदेश महासचिव और सचिव की दो सदस्यीय कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन

बूथ कमेटियों में नए सदस्यों के जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की सभी साढ़े सात हजार बूथ कमेटियों को अगले 21 दिन के भीतर गठित करने के निर्देश दिए हैं। इन कमेटियों के सुचारु गठन के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित कर प्रभार आवंटित किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर के लिए नरेश लखनपाल, विपिन धटवालिया और अंकुश सैनी को प्रभारी बनाया है। बड़सर ब्लॉक कांग्रेस का प्रभार पुरुषोत्तम कालिया, डॉ रतन डोगरा व राजेश पठानिया को दिया गया है। सुजानपुर ब्लॉक के लिए जुगल किशोर ठाकुर, होशियार सिंह गौतम आर देवीदास शहंशाह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोरंज ब्लॉक कांग्रेस का प्रभार सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह ठाकुर, हैप्पी व रंगीला राम को दिया गया है। नादौन ब्लॉक का जिम्मा संजय शर्मा, राजीव लाल मेहर व सिकंदर चौधरी को दिया गया है।

जिला स्तरीय समन्वय कमेटी में तेज नाथ, अनिल वर्मा, सुदर्शन शर्मा, लेखराज ठाकुर, राजेश चौधरी, रोशन लाल शर्मा, जगजीत ठाकुर, अंशुल शर्मा, पवन कालिया, संतोष संधू, चमनलाल, डॉक्टर राज धीमान, सुभाष ढटवालिया, नीलम ठाकुर, अखिलेश चौधरी और देवेंद्र राणा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed