फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nagrota Suriyan Park will be buzzing with butterflies

Hamirpur (Himachal) News: तितलियों से गुलजार होगा नगरोटा सूरियां का पार्क

Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन्य प्राणी विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से पौंग डैम के नजदीक नगरोटा सूरियां में तितलियों का पार्क (बटरफ्लाई पार्क) स्थापित किया जा रहा है। यह कार्य अभी प्रथम चरण में चला हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से इस पार्क के लिए 75 लाख रुपये बजट जारी किया गया है। विभाग ने इस कार्य को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पार्क वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र में पांच हेक्टेयर भूमि पर तैयार किया जा रहा है। अगस्त 2023 से प्रारंभिक चरण में पार्क की फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है। फेंसिंग में लगाई जाने वाली तार को छह फीट तक ऊंचा किया जा रहा है। इसके अलावा पौधों और बेल वाले पौधों को ऊपर फैलाने में मदद करने वाले लाइव हैजिज भी पार्क में स्थापित किए जा रहे हैं। पार्क में दो तालाब बनाए जा रहे हैं। एक का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि दूसरे पार्क का कार्य जारी है। इसे भी जल्द ही पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पार्क में पत्थर से बनने वाले रास्ते को बनाने में अभी कुछ समय और लग सकता है। जब तक स्टोन क्रशर नहीं खुल जाते यह कार्य तब तक रुका रह सकता है। वन्य प्राणी विभाग मंडल हमीरपुर के तहत आने वाले पौंग बांध क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस दृष्टि से यहां बटरफ्लाई पार्क को स्थापित किया जा रहा है। जहां पौंग बांध में साइबेरियन पक्षी आते हैं, वहीं बटर फ्लाई पार्क होने से इस पर्यटन स्थल की खूबसूरती को चार चांद लगेंगे। इससे पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी और यहां पर अपनी दुकानें चलाने वाले दुकानदारों व स्थानीय लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। वन्य प्राणी विभाग इस पार्क में फूलों वाले पौधे और झाड़ीनुमा पौधे लगाएगा। ये पौधे तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन पौधों को जीरकपुर की नर्सियों से मंगवाए जाने की योजना है। इसके अलावा नदियों के किनारों पर पाए जाने वाले झाड़ीनुमा पौधों को भी इस पार्क में स्थापित किया जा सकता है। वन्य जीव अभ्यारण्य को बढ़ावा देने के लिए भी पार्क का निर्माण किया जा रहा।
विज्ञापन


बाक्स

विदेशों से आने वालेे पर्यटकों को करेगा आकर्षित
वन्य प्राणी विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरोटा सूरियां सेंचुरी क्षेत्र में इस पार्क को स्थापित करने का कार्य शुरू किया है। धर्मशाला व पौंग बांध में घूमने आने वाले पर्यटकों को यह पार्क अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं यहां पर कर्मचारी रखने पर हिमाचल के लोगों के लिए रोजगार से साधन भी मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
वन्य प्राणी विभाग मंडल हमीरपुर के रेंज अधिकारी पविंद्र कुमार ने बताया कि पौंग बांध सेंचुरी एरिया में बटरफ्लाई पार्क को स्थापित किया जा रहा है। इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा हुआ है। पार्क का कार्य प्रारंभिक चरण में है। पार्क की फेंसिंग की जा रही है। पांच हेक्टेयर में निर्माणाधीन पार्क पर 75 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।



संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed