फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun's two youths returned safely from Ukraine

यूक्रेन से सकुशल स्वदेश पहुंचे नादौन के दो प्रशिक्षु

Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nadaun's two youths returned safely from Ukraine
यूक्रेन से लौटने पर भदरोल गांव में बेटे का स्वागत करते परिजन व पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन के दो एमबीबीएस प्रशिक्षु यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौट आए हैं। इनमें गौना-करौर की वह छात्रा भी शामिल है जिसके दादा का निधान रूस-यूक्रेन युद्ध की खबर देख कर दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि बेटी मंगलवार को सकुशल दिल्ली पहुंच गई है और बुधवार को घर पहुंचेगी। भदरोल पंचायत में यूक्रेन से लौटे शुभम ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद वे चार दिन तक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहे। इस दौरान कभी-कभी बमबारी इतनी तेज हो जाती थी की हॉस्टल की दीवारें भी हिलने लगती थी। उस समय हमें मजबूरन बंकरों में रहना पड़ता था। उसने बताया कि पांचवें दिन हमारे लिए बस पहुंची। उसमें 55 छात्र सवार हुए। बस पर तिरंगा लगा था। पंद्रह सौ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बस हंगरी बॉर्डर पर पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंद्रह सौ किलोमीटर के सफर में हमें वहां की सेना ने बीच-बीच में रोका। यही देखा कि इस बस में भारत के सिवाय किसी और देश का नागरिक तो नहीं है। हंगरी बॉर्डर पर पहुंचने के बाद सभी छात्रों को भारतीय एंबेसी के अधिकारी हॉस्टल में ले गए। यहां पर रहने तथा खाने का प्रबंध था। उसके अगले दिन हमें एयर इंडिया के विमान से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर हमें हिमाचल ले जाने के लिए कई संस्थाओं के लोग निशुल्क छोड़ने के लिए खड़े थे। उन्होंने बताया कि हम सब छात्रों को निशुल्क भारत लाया गया। शुभम की दादी कमला देवी, पिता मिलापचंद, माता सोनू, पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed