फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun's name will also be inscribed on the world map: Rashmi

नादौन का नाम विश्व मानचित्र पर भी अंकित होगा : रश्मि

Tue, 05 Oct 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Nadaun's name will also be inscribed on the world map: Rashmi
पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद और वंदना योगी नादौन की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग क? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। टूरिज्म विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से नादौन में आयोजित राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज के दूसरे दिन मंगलवार को पर्यटन विकास बोर्ड की वाइस चेयरमैन रश्मि धर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूद ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि नादौन क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि इतना बड़ा आयोजन इस क्षेत्र में हो रहा है। जहां पर टूरिस्ट की दृष्टि से भी लोगों को आने जाने का अवसर प्रदान होगा। इस क्षेत्र का नाम पूरे भारतवर्ष सहित विश्व के मानचित्र पर भी अंकित होगा। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने बताया कि सभी वर्ग की टीमों ने व्यास नदी नादौन पत्तन से लेकर चंबापत्तन ब्यास पुल तक प्रैक्टिस एंड शिडिंग की। उन्होंने कहा कि बुधवार को इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता सुबह 7.30 बजे से आरंभ होगी। महिला वर्ग की टीमों में अभिमास, एयर फोर्स, आईटीबीपी, बीएसएफ, नादौन, यूएसई राफ्टर नादौन आदि टीमें शामिल हैं। महिला, पुरुष व मिक्स वर्ग में दो महिला और दो पुरुष प्रतिभागी भाग लेंगे। मंगलवार को सभी टीमों ने ब्यास नदी में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed