{"_id":"63dd51a7ce06a06f375c88d1","slug":"na-hamirpur-hp-news-c-19-1-49220-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शार्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शार्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, भैंस झुलसी
Fri, 03 Feb 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत जोल लंबरी के सौड गांव में शुक्रवार को एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से अंदर बंधी भैंस झुलस गई। जबकि, पशुशाला के अंदर रखा घास और लकड़ी भी जलकर राख हो गई। आग लगने से पशुशाला को भी नुकसान पहुंचा। प्रभावित परिवार को करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। गनीमत यह रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो पशुशाला के साथ नजदीक के मकानों को भी आग से खतरा हो सकता था। एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना सुजानपुर में शुक्रवार शाम 3 बजे फोन आया कि सौड गांव में शमीला देवी की पशुशाला में आग लग गई है। जिस पर पुलिस ने तुरंत हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, विनीत कुमार, अरविंद नंदा और मनजीत को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस ने तुरंत गांव वासियों के साथ मिलकर आग बुझाने का कार्य किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन