फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NA

Hamirpur (Himachal) News: खग्गल में चंदन के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के तहत खग्गल गांव में फिर से चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। इस बार क्षेत्र में चंदन के चार पेड़ काटे गए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। बीते माह नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत बेला में भी घर के पास से दो चंदन के पेड़ों को शातिर काट कर ले गए थे। वहीं, खग्गल में करीब छह माह पूर्व भी चंदन के पेड़ काटे गए थे। आज तक चंदन तस्करों का पता नहीं चल पाया है। इससे वन विभाग और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खग्गल निवासी कमलेश कुमार और किस्मत सिंह राणा ने बताया कि उनकी जमीन से चंदन के चार पेड़ों को तस्करों ने काटा है। मंगलवार देर रात तस्करों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरा मशीन से चंदन के पेड़ों को काटने की जब आवाज आई तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों की आवाज सुनकर शातिर मौके से फरार हो गए। प्रभावित परिवारों ने इस बारे में पुलिस और वन विभाग को शिकायत दी है। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, वन विभाग के कार्यकारी डीएफओ रेजीनाल्ड रॉयस्टन ए ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। इस मामले में फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि अभी तक पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed