फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NA

Hamirpur (Himachal) News: हिंदू जागरण मंच ने लव-जिहाद की शिकार लड़की को किया रेस्क्यू

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिंदू जागरण मंच हमीरपुर ने लव-जिहाद की शिकार एक हिंदू लड़की को रेस्क्यू किया है। मंच हमीरपुर के संयोजक कुलदीप शर्मा तथा एडवोकेट उषा धीमान ने कहा कि लड़की को जम्मू-कश्मीर के कठुआ से वापस लाया गया है। तीन दिन पूर्व संगठन को जानकारी मिली थी कि जिला हमीरपुर से एक लड़की को लव-जिहाद के जाल में फंसाकर एक युवक अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गया है। इस पर हिंदू जागरण मंच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रांत वीरांगना वाहिनी प्रमुख उषा धीमान तथा हमीरपुर जिला संयोजक कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर उस लड़की का रेस्क्यू करने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा।दल रास्ते में विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एकत्र करते हुए रात के समय जम्मू-कश्मीर पहुंचा तथा लड़की का कठुआ के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से रेस्क्यू किया। लड़की नादौन क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि लड़का जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला के दूरदराज क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रही है, जबकि 24 वर्षीय मोहम्मद इरफान सातवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लड़की को लड़के ने अपना नाम प्रवीण बताया और स्वयं को सैनिक बताया था। लड़की को मोहम्मद इरफान के घर का वास्तविक नाम और पता तक ज्ञात नहीं है। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। इसके उपरांत इन्होंने डेढ़ वर्ष तक मोबाइल फोन के माध्यम से वार्तालाप जारी रखा। हिंदू जागरण मंच ने युवती को कठुआ से रेस्क्यू करके स्थानीय पंचायत के समक्ष सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने लोगों तथा युवाओं से आग्रह किया है कि वह प्रवासियों तथा फेरी वालों को संरक्षण न दें तथा अपना मकान, दुकान, गोदाम, जमीन किराये पर देने से पहले उनका पुलिस पंजीकरण तथा पंचायत में पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर तथा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से भी मांग की है कि हमीरपुर में प्रवासियों का सौ फीसदी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इस विशेष दल में आनंद वर्धन शर्मा, एडवोकेट उषा देवी, नरेश अमरोही, डिंपल ठाकुर, देश राज, गुलशन कुमार शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed