{"_id":"63db33c64a36bd316b15693f","slug":"na-hamirpur-hp-news-c-19-1-47052-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में दुकान से राजमाह, टमाटर, प्याज चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में दुकान से राजमाह, टमाटर, प्याज चुरा ले गए चोर
Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम के सामने स्थित राजीव कुमार की दुकान से राशन का सामान चोरी हुआ है। राजीव कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को चोरों ने उसकी दुकान का लोहे की रॉड एवं डंडे के साथ ताला तोड़कर अंदर से करीब पांच किलो राजमाह, चार से पांच किलो टमाटर, पांच किलो प्याज, मैगी के दो दर्जन पैकेट, बीड़ी का एक बड़ा पैकेट, दो बोतल सरसों का तेल सहित 2500 रुपये की नकदी चोरी की।
उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर से काफी सामान गायब हो चुका था। उन्होंने इस घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर मामले की छानबीन की। अब पुलिस क्रिकेट स्टेडियम में लगे कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को सीसीटीवी की मदद से शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।