{"_id":"63da7a8bd8af2b69065adda9","slug":"na-hamirpur-hp-news-c-19-1-45580-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार
Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सहालकार सुनील बिट्टू रंगस में डायरिया से प्रभावित क्षेत्र में लोगों का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। क्षेत्र में डायरिया फैलने के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन की नींद टूटी है। क्षेत्र में डायरिया के मामले जब 900 के पार जा पहुंचे तो मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र के डायरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और कुनाह खड्ड में पेयजल योजनाओं का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। गांव जोल सप्पड़, हार, नियाटी, बन्न और अन्य गांवों में प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम पूछा। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि डायरिया के प्रकोप का पता चलते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को तुरंत कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए और उन्हें क्षेत्र का दौरा करने को कहा। खराब मौसम के कारण हवाई उड़ान न होने से मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह तक श्रीनगर में ही हैं, लेकिन वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पल-पल की सूचना ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयां, ओआरएस के पैकेट्स और अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जा रही है। पेयजल की आपूर्ति के लिए टैंकर भी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वह किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें। इससे पहले सुनील शर्मा ने कुनाह खड्ड में क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों एवं पेयजल स्रोतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को इन योजनाओं के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके शर्मा और क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
डीसी ने बलाहर और भडवाल गांव में पूछा लोगों का हाल
हमीरपुर। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मंगलवार दोपहर को नादौन विधानसभा क्षेत्र के डायरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा। इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने गांव बलाहर और भडवाल में गांववासियों से कहा कि वे स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत स्थानीय आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारी या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लें। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पूरे इलाके में पीने के पानी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।