फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NA

Hamirpur (Himachal) News: पेड़ काटते समय भोटा-जाहू सुपर हाईवे में स्कूटी सवार पर गिरी टहनी

Sat, 28 Jan 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Jan 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
NA
भोटा-जाहू सुपरहाइवे पर क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी
जाहू(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत लदरौर स्कूल के पास पेड़ को काटते समय सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार पर पेड़ की एक टहनी गिर गई। घटना के समय स्कूटी चालक नीचे गिर गया। इस घटना में स्कूटी को काफी नुकसान पहुंचा और चालक को भी चोटें आईं। स्कूटी सवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। लदरौर स्कूल के पास एक पेड़ था। इसे स्कूल प्रशासन की ओर से कटवाया जा रहा था। जिस समय इस पेड़ को काटा जा रहा था तो भोटा-जाहू सुपर हाईवे से एक स्कूटी सवार भोटा से लदरौर की तरफ जा रहा था। उस समय अचानक ही पेड़ की एक टहनी स्कूटी सवार पर गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। स्कूटी सवार राज कुमार ने कहा कि लदरौर स्कूल के पास एक पेड़ को स्कूल प्रबंधन की ओर से काटा जा रहा था, परंतु वहां पर स्कूल प्रशासन की ओर से सड़क में आने जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति सड़क में खड़ा नहीं किया था, जिसकी वजह से स्कूटी का नुकसान हुआ। इस बारे में एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने कहा कि स्कूटी सवार की ओर से शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस केस की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed