{"_id":"65cf5888d9869e98970ff4e5","slug":"mumps-knocks-again-10-children-affected-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121465-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंप्स ने फिर दी दस्तक , 10 बच्चे आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंप्स ने फिर दी दस्तक , 10 बच्चे आए चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईरा पब्लिक स्कूल डेरा परोल में 250 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई
सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में पहुंची, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्कूली बच्चों में मंप्स के केस आना फिर से शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल डेरा परोल के बच्चों में इस रोग के बारे में सूचित किया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ समेत स्कूल में पहुंची और 250 के करीब विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 10 केस मंप्स के पाए गए। मंप्स एक गंभीर वायरल संक्रमण होता है, जिसमें लार ग्रंथियों में दर्दनाक विस्तार हो जाता है। इसके लक्षण ठंड लगना, सिरदर्द, भूख का कम हो जाना, बुखार और बीमार महसूस करना शामिल है। इसके बाद लार ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने से हवा में मिली छोटी-छोटी बूंदों के बीच सांस लेने या संक्रमित लार से दूषित वस्तुओं के सीधे संपर्क में आने से बच्चे मंप्स से संक्रमित हो जाते हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि 250 के करीब विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई और 10 बच्चों को मंप्स पाया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और चिकित्सकों से समय-समय पर परामर्श लेने के आदेश दिए गए।
समाचार : सोनम शर्मा