{"_id":"8f291e20af0dea91b482493dc6686cc9","slug":"mudrika-buses-to-ply-on-local-roots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दौड़ेंगी आधा दर्जन मुद्रिका बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दौड़ेंगी आधा दर्जन मुद्रिका बसें
गगन दीप, ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल रूटों पर सफर करने के लिए यात्रियों को अब परिचालकों से नहीं उलझना पड़ेगा। जल्द ही एचआरटीसी लोकल रूटों पर मुद्रिका बसें दौड़ाने वाला है। इससे अणु, पक्का भरो, दोसड़का और बड्डू क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही, शहर के मुख्य चौराहों पर पहुंचने के लिए भी यात्री बस में सवार हो सकेंगे। हमीरपुर से नादौन, अवाहदेवी, सुजानपुर, लंबलू और बड़सर रूटों पर दौड़ने वाली बसों में लोकल यात्रियों को नहीं बिठाया जा रहा।
विज्ञापन
सबसे अधिक परेशानी भोटा चौक और अणु के यात्रियों को होती है। निजी बसों के परिचालक अणु और भोटा चौक के यात्रियों को बसों में नहीं बैठने देते हैं। अगर कोई यात्री बस में सवार हो जाए तो उसके साथ अभद्र व्यवहार कर उसे नीचे उतार देते हैं। इसके चलते शहरवासी अरसे से शहर में मुद्रिका बसें चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
एचआरटीसी जल्द ही शहरवासियों की लंबित मांग को पूरी करने वाला है। एचआरटीसी शहर में लोकल रूटों पर मुद्रिका बसें चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन ने हमीरपुर बस अड्डा से अणु, पक्का भरो, भोटा चौक, दोसड़का और बड्डू रूट पर मुद्रिका बसें चलाने का फैसला लिया है।
कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार का कहना है कि जल्द ही शहर में मुद्रिका बसें चलाई जाएंगी। आला अधिकारियों की मंजूरी मिलते ही बसें चला दी जाएंगी।