फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ms Hitech Sutlej Motors Co. has been fined 35 thousand rupees

मैसर्ज हाईटेक सतलुज मोटर्स कंपनी को 35 हजार रुपये की पेनल्टी

Tue, 14 Dec 2021 08:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Ms Hitech Sutlej Motors Co. has been fined 35 thousand rupees
Ms Hitech Sutlej Motors Co. has been fined 35 thousand rupees
हमीरपुर। मैसर्ज हाईटेक सतलुज मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हमीरपुर को जिला कंज्यूमर फोरम ने 35 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई है। कंपनी पर एक ग्राहक को धोखे से नई की जगह पुरानी कार बेचने का आरोप है। जिला कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी, सदस्य सुशील शर्मा और सदस्य कंचन बाला ने उपभोक्ता की अर्जी पर सुनवाई करते हुए वाहन विक्रेता कंपनी को पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही उपभोक्ता को 1.05 लाख रुपये की राशि को 9 फीसदी ब्याज सहित लौटाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट के तहत गांव घोरी के रहने वाले जय कुमार पुत्र रामधन ने उपभोक्ता न्यायालय में दी अर्जी में बताया है कि उसके पास टाटा इंडिगो कार थी। मैसर्ज हाईटेक सतलुज मोटर्स कंपनी के कर्मचारियों ने उसे अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करने का ऑफर दिया। कंपनी के सर्वेयर ने पुरानी कार की कीमत 95 हजार रुपये आंकी। जबकि, 10 हजार रुपये अतिरिक्त राशि का भुगतान करने के बाद उसने कंपनी से टाटा नैनो कार खरीद ली। लेकिन, जब वह घर पहुंचा तो जांच के बाद पाया कि यह टाटा नैनो 3896 किलोमीटर चल चुकी है।
विज्ञापन

गहराई से जांच करने पर पाया कि यह 2017 मॉडल की पुरानी उपयोग में लाई जा चुकी कार है। इसकी सूचना उसने वाहन विक्रेता कंपनी को दी तो उन्होंने जल्द ही नई कार देने का आश्वासन दिया, लेकिन उपभोक्ता को कार उपलब्ध नहीं करवाई गई। जिसके चलते उपभोक्ता ने वाहन विक्रेता कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ता फोरम ने प्रार्थी के पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed