फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   mr news hamirpur

मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने एमएस पर फोड़ा गलती का ठिकरा

Thu, 10 Dec 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की ओपीडी के भीतर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के बैठने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से किनारा कर लिया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने दावा किया है कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने ही उन्हें ओपीडी में शिविर लगाने की अनुमति दी है। एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने निशुल्क शिविर लगाकर 110 मरीजों के स्वास्थ्य की तकनीशियन से जांच करवाकर उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं। वहीं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की अनुमति दी हुई है। लेकिन ओपीडी के भीतर शिविर की परमिशन नहीं दी। उन्होंने माना कि डॉक्टर का तबादला हो चुका है और ओपीडी खाली होने के कारण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


हालांकि मौके पर न तो कोई विशेषज्ञ मौजूद था और न ही अस्पताल के बाहर और ओपीडी के बाहर निशुल्क शिविर को कोई पोस्टर व बैनर लगा हुआ था। सवाल यह है कि यह कैसा शिविर जहां पर न तो मरीजों को जानकारी देने के लिए कोई पोस्टर व बैनर न हो। कुल मिलाकर ओपीडी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को डॉक्टरी सलाह देना और दवाइयां देना अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। उधर, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीडी ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में निशुल्क शिविर की अनुमति दी थी। उन्होंने यह भी माना कि ओपीडी में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed