{"_id":"66b4d532a7a5cad5e601ab74","slug":"mothers-milk-creates-immunity-for-babies-rangra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133159-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का दूध शिशुओं के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है पैदा : रांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का दूध शिशुओं के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है पैदा : रांगड़ा
विज्ञापन
छह माह तक केवल मां का दूध ही नवजात शिशुओं को पिलाएं
आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में रैली निकाल कर स्तनपान के महत्व से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना भोरंज के आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस दौरान रैली निकालकर महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक किया गया। सावित्री रांगडा ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक है। जन्म के घंटे भर के भीतर नवजात को मां का पीला गाढ़ा दूध पिलाना चाहिए। यह बच्चे के लिए संजीवनी है। शिशुओं को कम से कम छह माह तक मां का दूध ही पिलाना चाहिए। अगर बच्चे दो वर्ष तक मां के दूध का सेवन करें तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है। इससे जहां मां और बच्चे में प्यार बढ़ता है वहीं शारीरिक और मानसिक विकास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उन्हें स्तन कैंसर की संभावना करीब 25 प्रतिशत कम हो जाती है। इसलिए माताओं को शिशुओं को अवश्य स्तनपान करवाना चाहिए। रैली निकालकर स्तनपान और इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।