फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   more people in marriage function, 5000 chalan

कुठेड़ा में शादी समारोह में 50 से अधिक मिले मेहमान, 5000 चालान

Wed, 09 Dec 2020 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
more people in marriage function,  5000 chalan
शादी समारोह में निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। हमीरपुर जिले में 2 दिन के भीतर नियमों की अवहेलना करने पर 10 शादी समारोहों के आयोजकों के चालान किए गए हैं। इनसे 15000 जुर्माना वसूला गया है। यह जुर्माना हमीरपुर तहसील तथा सदर थाने की संयुक्त टीम ने मौके पर ही चालान काट कर वसूल किया है। अधिकतर चालान बिना मास्क के किए गए हैं। जबकि, एक चालान 50 से अधिक लोगों के शादी में एकत्र करने पर किया गया है। यह चालान तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वायड ने किए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया ने कहा कि एसडीएम हमीरपुर की तरफ से 6 फ्लाइंग स्क्वायड गठित किए गए हैं। ये शादी समारोह में जाकर व्यवस्था कर जायजा ले रहे हैं। सभी टीमें शादी समारोह में जाकर व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं तथा 2 दिन के भीतर 10 चालान किए जा चुके हैं। लगभग 15000 रुपये जुर्माना चालान के बाद नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों से वसूला गया है। अधिकतर जगहों पर मास्क न पहनने पर चालान किया गया है। बाग कुठेड़ा नामक गांव में 50 से अधिक लोग शादी समारोह में एकत्र हो गए थे। इस पर 5000 का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed