{"_id":"6293aa228e9e3342593f648d","slug":"modi-has-given-india-a-different-identity-dhumal-hamirpur-hp-news-sml4104575161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने भारत को दिलाई अलग पहचान : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने भारत को दिलाई अलग पहचान : धूमल
विज्ञापन
देई दा नौण में मन की बता कार्यक्रम सुनने के पश्चात लोगों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री धूमल।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। देश का अगर डंका पूरे विश्व में गूंजता है और इसकी एक अगर अलग पहचान पूरे विश्व में हुई है तो इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। देश का प्रतिनिधित्व एक ऐसा दमदार व्यक्ति कर रहा है जो केवल देश के लिए और देश हित के बारे में सोचता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की देई दा नोण पंचायत में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कही।
इससे पहले धूमल ने मन की बात कार्यक्रम को लोगों के बीच बैठकर सुना। धूमल ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाना है और 21 जून को विश्व योग दिवस है। दोनों कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आग्रह किया है कि समाज का प्रत्येक वर्ग दोनों कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
उन्होंने कहा कि पहली बार देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो कोई भी योजना चलाए उसका सीधा लाभ देश की जनता को मिलता है। धूमल ने कहा कि 31 मई को देश के प्रधानमंत्री हिमाचल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और यह उन्होंने प्रमाणित भी किया है केंद्र की सरकार आठ साल का जश्न मनाने हिमाचल आ रही है।