फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Model exhibition organized in Touni Devi School, Aditya stood first

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी स्कूल में लगाई मॉडल प्रदर्शनी, आदित्य रहे अव्वल

Fri, 22 Dec 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Model exhibition organized in Touni Devi School, Aditya stood first
टौणी देवी  स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण करते मुख्यतिथि व अन्य।  संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के कलाम विज्ञान क्लब, रामानुजम गणित क्लब एवं समाज विज्ञान के छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने वीरवार को विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई। इसमें भारत दर्शन, विविधता में एकता, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी, ड्रोन, सिंचाई, सौर मंडल, जल निकासी पैटर्न, पवनचक्की, खेत के लिए अलार्म और बिजली पैदा करने के साधन जैसे विभिन्न विषयों पर कई मॉडल प्रस्तुत किए एवं चार्ट प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 60 चार्ट युक्त वर्किंग मॉडल तैयार किए गए। गणित प्रदर्शनी एक्टिविटी कार्नर के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ आयोजित की गई। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की। शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय गौतम ने रिबन काटकर किया। वहीं, प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा विज्ञान का समावेश नहीं होगा, विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते। उन्होंने सोनिया चौहान, तनु सेन एवं सुकेश के मार्गदर्शन में सभी बच्चों को एक स्तरीय प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई दी। निरीक्षण निर्णायक मंडल की ओर से किया गया। इसमें विज्ञान मॉडल में आदित्य प्रथम, कोमल, संतोष द्वितीय, नवीन, यश्रव तृतीय, सामाजिक विज्ञान में भावना प्रथम, याश्मीन आदित्य द्वितीय, गणित में अंजलि प्रथम, दिव्यांश, गौरव, शिवानी द्वितीय, तृतीय जतिन, अंश, मन्नत, भावना, जिया रहे। जबकि, एक्टिविटी कार्नर में विज्ञान में अंजलि प्रथम, दीक्षा, प्रिया द्वितीय, भूमिका, कनिका तृतीय रहे। इस अवसर पर सुरेश, राजेश, हेम लाल, बलबीर सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed