{"_id":"603bdbfa8ebc3ee64d5dd936","slug":"minister-distribute-free-gas-connection-hamirpur-hp-news-sml362632747","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बड़सर में बांटे 658 घरेलू गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बड़सर में बांटे 658 घरेलू गैस कनेक्शन
विज्ञापन
बड़सर में गृहिणियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करते मंत्री राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत रविवार को बड़सर में गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पात्र परिवारों की महिलाओं को 658 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने तथा ईंधन के लिए पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना कार्यान्वित की है।
इसके तहत राज्य के हर उस परिवार को घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने महिलाओं को भरे हुए सिलिंडर के अलावा गैस चूल्हा, रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप वितरित किए।
मंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात भी सुना। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में अभी तक गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 21232 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इनमें वर्ष 2020 के उपरांत नए बने 658 परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें रविवार को गैस कनेक्शन आवंटित किए गए। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर त्वरित एवं सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों की ओर से राज्यपाल की गाड़ी को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने इस कृत्य की निंदा की है। इससे पहले बड़सर से पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की।