फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant youth missing for four days murdered in Kaswad

Hamirpur (Himachal) News: चार दिनों से लापता प्रवासी युवक की कसवाड़ में हत्या

Sun, 18 Jun 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Migrant youth missing for four days murdered in Kaswad
बड़सर के दांदडू में शव मिलने के मामले की जांच करती पुलिस
बड़सर (हमीरपुर)। चार दिन से लापता मिस्त्री का काम करने वाले प्रवासी युवक का शनिवार सुबह बड़सर के कसवाड़ (दांदड़ू) में एक खेत किनारे से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रवासी युवक राजवीर की हत्या करने वाले आरोपी का पहचान हो चुकी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के गांव जनकपुर, झिलानी निवासी 33 वर्षीय राजवीर 15 वर्षों से बड़सर क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने कहा कि राजवीर 13 जून की शाम को अपने किसी दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद वह घर नहीं आया। अगले दिन भी पता नहीं चलने पर उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना के बाद बड़सर पुलिस ने शुक्रवार से ही तलाशी अभियान चलाया हुआ था। इसी अभियान के दौरान शनिवार सुबह पुलिस को एक खेत के किनारे शव मिला। जहां शव मिला है, वहां आसपास कोई घर नहीं है और लोगों का आना-जाना भी कम ही है। ऐसे में सुनसान क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी लालमन शर्मा और एसएचओ प्रवीण राणा भी मौके पर पहुंचे। मामला संगीन होने के कारण पुलिस ने मंडी से फोरेंसिक टीम बुलाई और साक्ष्य जुटाने के बाद शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद घटना स्थल पर मौजूद कई वस्तुओं को भी कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।


उत्तर प्रदेश के व्यक्ति ने ही की हत्या

एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मृतक राजवीर का चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था। जिस व्यक्ति ने राजवीर की हत्या की है, उसकी भी पहचान कर ली गई है और वह भी उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है। हत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है, जिसे पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीम रवाना कर दी है। हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed