{"_id":"65107a766cee598def0a871f","slug":"message-of-good-nutrition-conveyed-through-morning-ferries-environment-friendly-cycle-rallies-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9299-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रभात फेरियों, पर्यावरण मित्र साइकिल रैलियों से सुपोषण का किया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रभात फेरियों, पर्यावरण मित्र साइकिल रैलियों से सुपोषण का किया संदेश
Sun, 24 Sep 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में प्रभात फेरियों तथा पर्यावरण एवं विकास मित्र साइकिल रैलियों के माध्यम से सुपोषण का
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने रविवार को सुजानपुर में सुपोषण पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि साइकिल प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ मित्रतापूर्वक संबंध रखते हुए मनुष्य के भौतिक एवं मानसिक विकास की द्योतक है। इसके अलावा प्रभात फेरी का महत्व भी बताया। कहा कि प्रभात बेला में ईश्वर से प्रार्थना पूर्वक संपूर्ण जगत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपने आसपास के लोगों को नींद एवं आलस्य से जगाकर उन्हें मानव हित के कार्यों में संलग्न होने के लिए प्रेरित करना ही प्रभात फेरी का उद्देश्य रहता है।
इन आयोजनों के माध्यम से जनमानस में मानवीय, आत्मीय एवं विकासात्मक भावों को जागृत कर उनमें पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के दौरान बाल विकास परियोजना सुजानपुर की ओर से पोषण कार्यक्रमों की एक बृहद कड़ी तैयार की गई है। इस अवसर पर विशाल चांगरा, कमलजीत, वृत्त पर्यवेक्षक विकास शर्मा, निशा कुमारी, रीता कुमारी, अनीता कुमारी, मंजुला कुमारी, रीना कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा कुमारी, मीना कुमारी, रीता देवी, निशा कुमारी, रेणु वाला, नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, रेनू बाला, नीरू देवी, सुनीता कुमारी, गीता देवी, सोनिया, राजो देवी, बबीता राणा, संतोष, अनुराधा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।