{"_id":"62f5474acf3efa38917d1a63","slug":"merit-list-of-pg-classes-will-be-published-in-hamirpur-college-on-16-hamirpur-hp-news-sml4181565175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज में 16 को प्रकाशित होगी पीजी कक्षाओं की मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज में 16 को प्रकाशित होगी पीजी कक्षाओं की मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में पीजी कक्षाओं की प्रथम मेरिट लिस्ट 16 अगस्त को प्रकाशित होगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 17 और 18 अगस्त को होगी। विद्यार्थी विज्ञान संकाय में एमएससी में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, एमकॉम कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला मिलेगा। काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच, प्रवेश परीक्षा के परिणाम, यूजी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित किया जाएगा।
इस संदर्भ में प्रधानाचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया चली हुई है। 16 अगस्त को पीजी कक्षाओं की प्रथम मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी। 17 और 18 अगस्त को विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया जाएगा।