फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   men at work

कोरोना नहीं, यहां बजट लैप्स होने की चिंता

Mon, 23 Mar 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। पूरा देश जहां पर कोरोना वायरस से लड़ रहा है तो वहीं बीडीओ कार्यालय बिझड़ी सारी सावधानियां छोड़ बजट लैप्स न होने की चिंता में फंसा हुआ है। खंड विकास कार्यालय में एक पुराने भवन की मरम्मत पर करीब 8 से 12 मजदूरों को लगाया हुआ है। ऐसे में यह गरीब मजदूर इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि मजदूरों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारी कोरोना की चिंता छोड़ बजट लैप्स न हो पाए, इस चिंता में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

इस तरह की लापरवाही से सरकारी अधिकारियों की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जो अधिकारी इस महामारी के दौरान भी लापरवाही बरत रहे हैं, वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कितने सतर्क होंगे। हालांकि अधिकारियों की मानें तो वह कल से इस कार्य को बंद करवा देंगे परंतु प्रश्न यह है कि क्यों ये अधिकारी लापरवाही बरत कर स्वयं व अन्य की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे ही इन अधिकारियों का अनुकरण कर क्षेत्र में कई निजी ठेकेदारों ने भी अपने निर्माण कार्य जारी रखे हैं। दर्जनों मजदूरों को काम पर लगाया हुआ है। जिसके चलते कोरोना बीमारी के फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है। वही इस बारे बीडीओ बिझड़ी केदारनाथ पांडे ने कहा कि 31 मार्च के चलते इन मजदूरों को काम पर लगाया गया था परंतु अब इन्हें काम से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed