फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Membership certificates distributed to new members of Red Cross in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में रेडक्रॉस के नए सदस्यों को बांटे सदस्यता प्रमाणपत्र

Fri, 20 Feb 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Membership certificates distributed to new members of Red Cross in Bhoranj
एसडीएम भोरंज रेडक्रॉस सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
भोरंज(हमीरपुर)। असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रेडक्रॉस सोसायटी की भोरंज उपमंडल इकाई में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में नए लोगों को इस संस्था से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को मिनी सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम एवं उपमंडलीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने कहा कि असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रेडक्रॉस एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति रेडक्रॉस सोसायटी का सदस्य या संरक्षक बनकर अपनी नेक कमाई में से अंशदान कर सकता है और इसी अंशदान से किसी गरीब, असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी सदस्यों को समाजसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में रेडक्रॉस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रवि कुमार, अन्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed