फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   meeting

भोटा नगर पंचायत का वार्ड नंबर 4 और 6 अब आरक्षित नहीं र

Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सोमवार को शहरी निकाय चुनाव के लिए वार्ड बंदी का कार्य पूरा किया गया। एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक में जनसमूह के सामने पर्ची सिस्टम की सहायता से सात वार्डों की वार्ड बंदी की गई। जिसमें वार्ड नंबर 1 अनुसूचित वर्ग के लिए, वार्ड नंबर 2, 3 और 4 सामान्य महिला वर्ग के लिए, वार्ड नंबर 5 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए तथा वार्ड नंबर 6 और 7 सामान्य वर्ग के लिए चुने गए हैं। बता दें कि पूर्व में वार्ड नंबर एक और पांच सामान्य वर्ग के लिए था लेकिन इस बार एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पूर्व में वार्ड नंबर 4 और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, जो इस बार सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। इस मौके पर एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार, तहसीलदार बड़सर एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पंचायत भोटा ओम प्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार भोटा रमेश चंद शर्मा व कमल डोगरा व नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अरुण सोनी, विनोद कतना, अश्विनी सोनी, पंकज वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद शरण प्रसाद, जगदीश चंद, संजय कुमार, देशराज शर्मा, बालकृष्ण, ललित, मोहन, भार्गव, राजेंद्र वर्मा, पवन कुमार, अनंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed