{"_id":"660e92dfa4819525990cca19","slug":"medicine-sellers-have-not-yet-installed-cctv-cameras-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124986-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दवाई विक्रेताओं ने अभी तक नहीं लगवाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दवाई विक्रेताओं ने अभी तक नहीं लगवाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
जिलाभर में सभी दवाई विक्रेताओं को दिए गए हैं कैमरे लगाने के आदेश
एक वर्ष पूर्व दिए थे आदेश, अभी तक महज 154 लोगों ने किए हैं इंस्टाल
जिले में हैं 280 के करीब दवाई विक्रेता, ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो से हैं आदेश
लोगों को गलत दवाई और नशीली दवाइयों की ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए उठाया है कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में अभी तक 154 दवाई विक्रेताओं ने अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यहां करीब 280 दवाई विक्रेता हैं। इनमें से अभी तक 154 दवाई विक्रेताओं ने ही सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाए हैं। जबकि, 126 के करीब दुकानदारों ने अभी तक कैमरे लगाने की जहमत नहीं उठाई है। सभी दवाई विक्रेताओं को गत वर्ष आदेश दिए गए हैं कि अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करें ताकि दुकानदार किसी भी व्यक्ति या युवा को गलत दवाई और नशीले पदार्थ न बेच सकें।
जिले के पूर्व उपायुक्त ने सभी दवाई विक्रेताओं को सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए थे। वहीं, ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। कई बार दुकानदार नशीले पदार्थों को भी बेचना शुरू कर देते हैं। ऐसी कोई घटना हमीरपुर में न हो, इसके लिए यह कैमरे लगाने का कार्य हो रहा है। इस बारे में जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने कहा कि 154 दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और अन्य दुकानदारों से आग्रह है कि वह भी जल्द कैमरे इंस्टॉल करवाएं।