फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   medical waste through in open place, people angry

प्रशासन ने खुले में फेंकी मरीजों के उपचार में इस्तेमाल सामग्री, ग्रामीणों में रोष

Fri, 04 Dec 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
medical waste through in open place, people angry
दगनेड़ी में ट्रीटमेंट प्लांट के पास खुले में फेंके ग्लब्ज व अन्य कूड़ा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हमीरपुर के कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दंगनेड़ी के पास नगर परिषद प्रशासन ने मरीजों के उपचार में इस्तेमाल सामग्री खुले में फेंक दी है। इससे आसपास के ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है। दगनेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट के पास मरीजों के उपचार में प्रयोग होने वाले ग्लब्ज, मास्क और दवाइयों के डिब्बे आदि खुले में बिखरे हुए हैं। यहां कौवे और कुत्ते भी मुंह मारते हैं। एक तरफ जहां इस ट्रीटमेंट प्लांट की गंदगी को लेकर पूर्व में ही ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, अब उपचार की सामग्री यहां खुले में फेंकने पर ग्रामीणों में प्रशासन की इस कारगुजारी पर आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में मीना शर्मा, सुनीता शर्मा, हर्षित, संदीप शर्मा आदि ने कहा कि हो सकता है कि यह सामग्री कोविड-19 मरीजों के उपचार में प्रयोग की गई हो और अब यहां खुले में फेंकी गई है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट में अव्यवस्थाओं को लेकर वे पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन, नप प्रशासन ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता है। यदि खुले में और अव्यवस्थित ढंग से कूड़ा फेंका जाएगा और समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तो ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नप के कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर ने कहा कि नप कूड़े का उचित निष्पादन करती है। कुछ ग्रामीण अपने फायदे के लिए बार-बार नप की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हैं। इस संबंध में एनजीटी में भी केस चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed