{"_id":"6104107b8ebc3ec1525e7c47","slug":"medical-college-s-x-ray-machine-gasps-again-patients-wandering-hamirpur-hp-news-sml378673068","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीन फिर हांफी, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीन फिर हांफी, भटक रहे मरीज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की डिजीटल एक्सरे लैब के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की एक्स-रे मशीन फिर हांफ गई है। मशीन पुरानी होने के कारण इसमें अकसर तकनीकी खराबी आ जाती है और मशीन आए दिन ठप हो जाती है। मेडिकल कॉलेज में हाल ही में डिजीटल एक्सरे मशीन लगाई गई है, लेकिन वह पुराने चालक भवन के पास स्थापित की गई है। यहां पर बाहर तो एंबुलेंस खड़ी रहती है और अंदर मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए उचित स्थान नहीं है। वहीं, यह लैब रेडियोलॉजी विभाग की इमारत से अलग है। इसलिए रेडियोलॉजी का कैश काउंटर इसके भवन में है और एक्सरे लैब चालक भवन के साथ है।
मरीजों के एक्सरे कहीं और हो रहे हैं और उन्हें शुल्क कहीं और जमा करवाना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि, रेडियोलॉजी विभाग में लगी पुरानी एक्सरे मशीन दो दिन से खराब पड़ी है। यहां मरीजों की जांच नहीं हो रही है। जबकि, डिजीटल एक्सरे लैब के बाहर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों एवं तीमारदारों रजनीश कुमार, विक्की शर्मा, सुखदेव, वतन सिंह, निर्मला देवी आदि ने कहा कि एक ही एक्स-रे मशीन चलने के कारण शुक्रवार को उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
उन्हें बताया गया कि दूसरी मशीन खराब है, इसलिए उन्हें देरी लगी। लोगों ने कॉलेज प्रबंधन ने मशीन को ठीक करने और शुल्क जमा करवाने की सुविधा लैबों के साथ देने की मांग की है। इस संबंध में एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि पुरानी मशीन में तकनीकी खराबी आई थी। जिसे ठीक करवा दिया गया है। मशीन अब सुचारु चल रही है। डिजीटल एक्सरे मशीन हाल ही में स्थापित की गई है। जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है।