{"_id":"66434ff7191abbca5b0611bc","slug":"medical-college-is-unable-to-even-sell-faulty-ct-scan-machine-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127584-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खराब सीटी स्कैन मशीन को बेचने में भी असमर्थ है मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खराब सीटी स्कैन मशीन को बेचने में भी असमर्थ है मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
दो वर्षों से कभी कमरे के अंदर तो कभी बाहर सजा दी जाती है मशीन
खराब मशीन को बेचने के लिए अभी तक नहीं हो पाया है कोई टेंडर
आजकल कमरे के बाहर सजाई है मशीन, मरीजों को भी होती है दिक्कत
अस्पताल में दो साल से खराब पड़ी है सीटी स्कैन मशीन, अब लगाई है नई
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खराब सीटी स्कैन मशीन को मेडिकल कॉलेज बेचने में असमर्थ नजर आ रहा है। अस्पताल में पिछले दो वर्षों से यह मशीन कभी कमरे में तो कभी कमरे के बाहर सजाई हुई नजर आती है। न ही आज तक इस मशीन को बेचा गया है और न ही कहीं और रखा गया। अस्पताल की खराब मशीनों को भेजने के लिए भी टेंडर होते हैं, लेकिन अभी तक इस मशीन का टेंडर नहीं हो पाया है। अस्पताल में दो वर्ष से नई सीटी स्कैन मशीन लगा दी गई है। जबकि, पुरानी मशीन को अभी तक कहीं और शिफ्ट नहीं किया गया है। आजकल यह मशीन कमरे के बाहर रखी गई है। इससे सीटी स्कैन करवाने आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां पर पहले ही जगह की कमी है और एक तरफ मशीन सजा दी है। मरीजों सुभाष, रजनीश, रमा, सुधीर, सावित्री, सलोचना आदि ने कहा कि यहां पर खड़ा होने तक की जगह नहीं मिलती। सीढि़यों पर ही खड़ा होना पड़ता है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सीटी स्कैन की नई मशीन है और वहां पर टेस्ट होते हैं और मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। रही बात पुरानी मशीन की तो अस्पताल का सामान अस्पताल में ही रखना होगा।