फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   medical bill pending

मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर भड़के पूर्व पुलिस कर्मचारी

Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
medical bill pending
हमीरपुर में आयोजित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संघ की बैठक में भाग लेते सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल सेवानिवृत्त पुलिस कल्याणकारी संघ हमीरपुर इकाई की त्रैमासिक बैठक संघ के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त एएसपी जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें ब्रह्म दास प्रधान, ज्ञान चंद, रमेश जरियाल, होशियार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

पूर्व निरीक्षक विधि चंद के निधन पर शोक जताया गया। विभिन्न सदस्यों ने कई मुद्दों को उठाया तथा इनका निवारण करने का निर्णय लिया गया। इसमें मांग उठाई गई कि पूर्व कर्मियों की हमीरपुर जिला की मेडिकल बिल की राशि लगभग 16 लाख रुपये का निपटारा किया जाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से भेंट की जा चुकी है। वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त एएसआई सुदेश कुमार ने बताया कि उनका वर्ष 2015 में हार्ट का आपरेशन हुआ था, जिसमें करीब 50 हजार रुपये का खर्च आया था। इसके बिल विभाग को सौंपे गए। लेकिन, अभी तक बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। संघ ने पुलिस विभाग के प्रमुख से मेडिकल बिलों और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्र लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed