फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man dies under suspicious circumstances in Galod

गलोड़ में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। ग्राम पंचायत गलोड़ खास के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान कपिल कुमार (42) निवासी गलोड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कपिल करीब 10 दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। मंगलवार दोपहर बाद वह अपने खेतों की ओर गया। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके फोन पर संपर्क किया तो कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर चिंतित परिवार ने खेतों में उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम को वह घासनियों में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत गलोड़ अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत गलोड़ खास के प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि मंगलवार को उसकी मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजिंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed