{"_id":"5fec7d2e8ebc3e3ba47b5996","slug":"man-captured-with-charas-hamirpur-hp-news-sml356134936","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर गलू में युवक से पकड़ी 9 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर गलू में युवक से पकड़ी 9 ग्राम चरस
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने मंगलवार देर रात को मंडी जिले के पधर के 21 वर्षीय युवक सुखराम सुखी से 9 ग्राम चरस बरामद की है।
देर रात पुलिस बड़सर गलू में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जब इस वाहन को रोका गया तो युवक के पास से 9 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मस्तराम नाइक ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोरंज पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ा
भोरंज (हमीरपुर)।
थाना भोरंज के अंतर्गत भोरंज पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। भोरंज पुलिस ने 11 फरवरी 2020 को एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। भोरंज पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने आरोपी पवन कुमार (36) तहसील पधर, जिला मंडी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में एनडीपीएस की मात्रा 37.9 किलोग्राम चूरा पोस्त है। केस के पंजीकरण के समय यह बरामद किया गया था। आरोपी को आगे की रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बारे में भोरंज पुलिस थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने मादक पदार्थ के मामले में उद्घोषित अपराधी को पकड़ने की पुष्टि की है व अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।