फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   man burent in fire

खेतों में काम कर रहा व्यक्ति आग की चपेट में आने से घायल

Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला में एक व्यक्ति खेतों में काम करते हुए आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसे बचाते हुए नादौन टैक्सी यूनियन के प्रधान परविंदर कटोच भी घायल हो गए। पीड़ित राज कुमार पुत्र गुज्जर राम निवासी वार्ड नंबर तीन गांव बेला बुधवार दोपहर के समय खेतों के निकट बाड़ लगाने और सूखी घास आदि जलाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गया। आग से उसके हाथ, बाजू व शरीर के अगले भाग पर गंभीर घाव आए हैं। जैसे ही राजकुमार ने शोर मचाना शुरू किया, वहां से गुजर रहे नादौन टैक्सी यूनियन के प्रधान परविंदर कटोच ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार को जलने से बचाया। कटोच भी आग की चपेट में आ गए और उनके हाथों में भी गहरे घाव हो गए। पीड़ित को नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया। पंचायत उपप्रधान पवन शर्मा ने प्रशासन से पीड़ित राजकुमार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed