{"_id":"6085b1f88ebc3e8dc25781e2","slug":"make-sure-to-send-information-of-home-quarantine-to-google-sheet-hamirpur-hp-news-sml3685469198","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन की जानकारी गूगल शीट पर भेजना सुनिश्चित करें पंचायत प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन की जानकारी गूगल शीट पर भेजना सुनिश्चित करें पंचायत प्रतिनिधि
विज्ञापन
नादौन। सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल ने कोविड के दौरान पंचायतों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चंदेल ने कहा कि सभी पंचायतों को गूगल शीट तथा गूगल फॉर्म भेजे गए हैं, जो भी लोग घरों में संगरोध हैं, उनकी पूरी जानकारी रोजाना गूगल शीट पर भेजना अनिवार्य होगा। साप्ताहिक रिपोर्ट गूगल फार्म में हर सप्ताह प्रधानों की ओर से भेजी जाएगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि संक्रमित लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ किट पहुंचे और विभाग के कर्मचारी रोगी के संपर्क में रहें।
उन्होंने निर्देश दिया है कि पंचायत में कोई व्यक्ति संक्रमित पाए जाने पर वहां तुरंत कंटेनमेंट जोन बनाया जाए और उस स्थल की कड़ी निगरानी की जाए। उन्होंने पंचायतों को निर्देश दिया है कि दो दिन के भीतर ऐसा स्थल चिन्हित करके उसकी जानकारी उनके कार्यालय में भेजनी होगी, जहां पर संक्रमित रोगी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उस स्थान तक शव वाहन पहुंच सके। इसके साथ ही लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ पंचायत कार्यालय को निरंतर सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती बरती जाए।