फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Maihare-Bhutlad road in bad condition

मैहरे से भुटलाड़ सड़क की हालत बदतर

Sat, 13 Feb 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर Updated Sat, 13 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
Maihare-Bhutlad road in bad condition

उपमंडल के मैहरे से भुटलाड़ गांव की सड़क की हालत काफी बदतर हो गई है। सड़क मार्ग में बजरी उखड़ गई है तथा सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं । वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की सुध तक नहीं ली गई। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। मैहरे से भुटलाड़ तक नाबार्ड के माध्यम से सड़क का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन


इससे घुमारवीं, बिरसवीं, कसवाड़, लोअर पथलयार तथा भुटलाड़ गांव सड़क से जुड़े हैं। करीब चार किमी सड़क मार्ग की हालत काफी बदतर हो चुकी है। सड़क किनारे नालियां बंद पड़ी हैं। सड़क की टारिंग उखड़ गई है और गड्ढे बने हैं। आग्रह के बावजूद पैचवर्क तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपप्रधान राजेश कुमार, संजीव कुमार, राज कुमार, रणजीत, कश्मीरी देवी, रोशनी देवी, राजीव कुमार, अशोक कुमार तथा रवि कुमार ने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क किनारे बनी नालियां बंद हो चुकी हैं। सड़क की खराब हालत के बारे में अधिकारियों को सूचना दी।


इसके बावजूद सड़क मार्ग की सुध नहीं ली जा रही। यहां चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। सहायक अभियंता बड़सर बीएस सेन ने बताया कि मौसम बदलने के बाद सड़क मार्ग में पैच वर्क करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed