फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   luhari-daulasidh project benificial

प्रदेश के विकास को गति देंगे धौलासिद्ध और लुहरी प्रोजेक्ट : अनुराग

Sun, 08 Nov 2020 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
luhari-daulasidh project benificial
सुजानपुर में पक्की दुकानों का शिलान्यास करते केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अन? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को टौणीदेवी में 31 लाख की लागत से निर्मित सराय भवन और सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग किया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को 50 साल के लिए 450 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिया है। केंद्र सरकार ने कुल्लू, शिमला की 210 मेगावाट की लुहरी जलविद्युत परियोजना और नादौन सुजानपुर की 66 मेगावाट जलविद्युत परियोजना धौलासिद्ध को मंजूरी दी है। इनके निर्माण से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं प्रदेश सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को 8 माह के लिए मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया है। करोड़ों महिलाओं को गैस सिलिंडर मुफ्त उपलब्ध करवाए तथा उनके जन-धन खातों में हजारों करोड़ रुपये डाला है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग और एपीएमसी को मिलकर किसानों की आय बढ़ाने का आग्रह किया। एपीएमसी बनाने का लाभ तब होगा जब किसानों को उनसे लाभ मिले। इसलिए एपीएमसी हमीरपुर में भी ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसानों की सब्जियां या अनाज यहीं पर बिक सकें और दाम भी अच्छा मिले। युवाओं के कौशल विकास और उन्हें अपना उद्यम लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठा कर स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता को अपनाना चाहिए। इससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा और वे दूसरों को रोजगार देने वाले भी बनेंगे। इससे पहले टौणीदेवी पहुंचने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के सदस्यों सहित व्यापार मंडल टौणीदेवी, मंदिर कमेटी टौणीदेवी व पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने गांव चौरी में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और क्षेत्र के कामगारों को साइकिलें और अन्य सामान वितरित किया। कामगारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकारों के मुकाबले इस बार मनरेगा के बजट में तीन गुना वृद्धि की है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अनुराग ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही इस क्षेत्र को कई बड़े संस्थान और बड़ी परियोजनाएं मिली हैं और इससे क्षेत्र का चहुुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 360 कामगारों को सोलर लैंप, साइकिलें और अन्य सामान वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed